दुनिया में अब घोर कलयुग का एहसास होने लगा है. केरल से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. कोच्चि के कुंब्लाम इलाके में एक निव्या नाम की महिला को अपनी 70 साल की मां को मारने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
केरल में बेटी ने अपनी मां को मारी लातें और थप्पड़
केरल से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. केरल के कोच्चि के कुंब्लाम इलाके में एक महिला ने अपनी 70 साल की मां के काफी प्रताड़ित किया है. पुलिस ने एक 30 साल की निव्या नाम की महिला को हिरासत में लिया है. आरोप है कि उसने अपनी 70 साल की मां सरसु को थप्पड़ और लातें मारी हैं. जिसके बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
मां के ऊपर हमला करने का आरोप
पुलिस ने 30 साल की निव्या को हिरासत में लिया है. महिला के ऊपर आरोप है कि उसने अपनी मां के ऊपर हमला किया और उसकी पसली को तोड़ दिया. पनंगड पुलिस ने बताया कि महिला की मां उसके रोज के मामलों में दखल देती रहती थी, जिसको लेकर निव्या 19 जनवरी को उनके ऊपर काफी गुस्सा हो गई. जिसके बाद आरोपी महिला ने अपनी मां को गेट के पास में गर्दन से पकड़ लिया.
मां ने अपनी बेटी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
निव्या के ऊपर आरोप है कि उसने अपनी मां के ऊपर लात चलाई और थप्पड़ मारा, जिसके बाद में सरसु ने अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत पुलिस से की. 70 साल की बूढ़ी महिला सरसु ने अपनी शिकायत में बेटी के ऊपर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. इस मामले में 21 जनवरी को FIR दर्ज की गई. जिसके बाद आरोपी महिला निव्या को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
लोहे की रॉड से किया मां पर हमला
बूढ़ी मां ने अपनी बेटी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में कहा कि बेटी ने उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया और उसकी छाती पर लोहे की रॉड मारी. बूढ़ी महिला ने बताया कि इसी हमले में उनकी पसली भी टूट गई. जब निव्या के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया, तो निव्या भाग गई, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि निव्या का नाम पहले भी हत्या और अपहरण के साथ नशीले पदार्थों से जुड़े हुए मामलों में सामने आ चुका है.
