महाराष्ट्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि, मामले का खुलासा भी काफी पेचीदा तरीके से हुआ है. पत्नी का सड़ा हुआ शव मिलने के बाद में सभी चौंका देने वाले मामले सामने आए.
महिला का शरीर सड़ी हुई हालत में मिला
दरअसल, वज्रेश्वरी के पास में शिरवली गांव के एक खेत में महिला का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ. शव की हालत काफी ज्यादा खराब थी. उसकी पहचान कर पाना भी काफी मुश्किल हो गया था. हालांकि, पुलिस ने आसपास में लगे हुए सभी सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. कई जांच पड़ताल के बाद में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. हालांकि, शुरू में दोनों ने बातों को छिपाने की कोशिश की. बाद में लेकिन पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
दोस्त के मिलकर की साजिश
महिला की पहचान मधुबाला उर्फ प्रियाकुमारी यादव(22) के रूप में की गई है. वहीं, उसके आरोपी पति का नाम रोशन यादव(26) साल के रूप में की गई है. पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर काफी शक था. इसी कारण से उसने अपने दोस्त भानुप्रताप यादव के साथ में मिलकर अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बनाया. 19 मार्च के दिन में दोनों
उसे वज्रेश्वरी में घूमाने के बहाने लेकर गए. वहां दोनों ने पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया. दोनों ने हत्या कर उस शव को वहीं छोड़ दिया. स्थानीय इलाकों में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: रोलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर! NH-2 पर बाल-बाल टला बड़ा हादसा; मथुरा में खौफनाक मंजर
