28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से भारत में कई जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग शोक व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि, सभी लोगों को भारत की तरफ से आने वाले रिएक्शन का इंतजार था. इसी बीच बता दें कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली में स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. गुरुवार के दिन उन्होंने शोक पुस्तिका पर भारत सरकार की ओर से हस्ताक्षर किया है. साथ ही सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है.
बता दें कि इजरायल और अमेरिका के पहले दिन हवाई हमले में 86 वर्षीय पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी.
