दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. विशाखापट्नम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने की आशंका के कारण रनवे पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. विमान में कुल 161 यात्री सवार थे.
IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक विशाखापट्नम से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी हो गई. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में खराबी के कारण रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी को घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.
इंजन फेल होने के कारण घोषित हुई फुल इमरजेंसी
बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट के इंजन के फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी को घोषित किया गया था. हालांकि पायलट की समझदारी और एयरपोर्ट प्रशासन के अलर्ट के चलते एक बड़े हादसे को टाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो की फ्लाइट ने रनवे 28 पर सुरक्षित रूप से लैंडिंग की है.
विमान ने की सुरक्षित लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक इंडिगो के इस विमान ने सुबह लगभग 10.54 बजे के आसपास इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित रूप से लांडिंग की है. आपको बता दें कि विमान की लैंडिंग के समय रनवे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैयार खड़ी थीं, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत ही एक्शन लिया जा सके. फिलहाल इस विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर ली है.
विमान में मौजूद थे 161 यात्री
शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान में टेक्निकल फाल्ट होने के कारण कॉल हुई थी. जिसके बाद सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था. फिलहाल इंडिगो की टीम विमान की पूरी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 161 यात्री मौजूद थे. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल टीम अब विमान में आई खराबी की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट; नहीं खत्म हुआ सस्पेंस
