अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के मिनाब शहर के एक गर्ल्स स्कूल पर हमला किया था. जिसमें अब छात्राओं की मौत का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है.
3 दिनों में भारी नुकसान
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने भी खाड़ी देशों के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया. ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों का आज तीसरा दिन है. इन 3 दिनों में ईरान समेत कई देशों को नुकसान पहुंचा है. इस युद्ध के पहले दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान के गर्ल्स स्कूल के ऊपर हमला किया था, जिसमें कई छात्राओं की मौत हुई थी.
28 फरवरी को हुआ था स्कूल पर हमला
इजरायल और अमेरिका द्वारा गर्ल्स स्कूल पर किए गए हमलों में तीसरे दिन छात्राओं की मौत का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है. आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में होर्मोजगान के एक स्कूल के ऊपर हमला किया था. इस हमले में कई छात्राओं की मौत हुई थी और दर्जनों की संख्या में छात्राएं घायल हुई थीं. जिसके बाद अब इस हमले में मौत का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है.
165 छात्राओं की हो चुकी मौत
हमले के पहले दिन ईरानी मीडिया IRNA ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमले में मिनाब शहर के स्कूल की 5 छात्राओं की मौत हुई है, जिसके बाद शाम होते-होते मौतों का आंकड़ा 40 पहुंच गया था. जिसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि इस हमले में कुल 165 छात्राओं की मौत हो चुकी है. इस हमले के बाद ईरान में शोक की लहर दौड़ गई है.
ईरान लगातार कर रहा जवाबी हमले
इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है. ईरान लगातार इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला कर रहा है. ईरान के ऊपर हुए हमलों में वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, वहीं उनकी बेटी और बहू के साथ नातिन की जान भी धमाकों में चली गई है.
यह भी पढ़ें- ईरान की मिसाइलें मचा रहीं तबाही! जवाबी हमलों से हिल उठा दुबई, सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रही लपटें
