महाराष्ट्र के जालना इलाके में एक कपड़े की दुकान से 21 तलवारों को बरामद किया गया है. पुलिस ने यह छापेमारी सूचना के आधार पर की है. तलवारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
कपड़ों की दुकान से तलवारें बरामद
महाराष्ट्र के जालना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जालना में पुलिस ने एक कपड़ों की दुकान से 21 तलवारों को बरामद किया है. पुलिस को इस मामले में सूचना मिली थी, जिसके बाद जब कार्रवाई की गई तो कपड़ों की दुकान से अनोखी तस्वीर सामने आई. यहां से छोटी-बड़ी 21 तलवारों को बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
देर रात की गई थी छापेमारी
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद में महावीर चौक इलाके में यह कार्रवाई की है. तलवारों के बरामद होने के बाद में पुलिस जांच कर रही है, कि कपड़ों की दुकान पर ये तलवारें कहां से आई हैं और इन्हें रखने के पीछे क्या मकसद है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद देर रात में टीम ने दुकान पर छापेमारी की थी, जिसके बाद यहां से 21 तलवारें बरामद हुई हैं.
दुकान मालिक को किया गया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि तलवारों के बरामद होने के बाद कपड़ों की दुकान को सील कर दिया है और दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. दुकान मालिक की पहचान 43 साल के मनीष निलहानी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मनीष अजंता नगर का रहने वाला है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में दूसरे संभावित आरोपियों और हथियारों के सप्लायर तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने की स्थानीय लोगों से अपील
पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को तुरंत ही सूचना दें. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से हथियारों के अवैध रखरखाव पर लगाम लगेगा. पुलिस दुकान मालिक मनीष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल मामले में लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, नहीं होगी गिरफ्तारी
