Banke Bihari Mandir News: दुनिया भर में मशहूर व प्राचीन मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अब इस मंदिर में अनाधिकृत यूट्यूबर्स पर बैन लगा दिया गया है. सिर्फ मान्यता प्राप्त मीडिया को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. यह फैसला में श्री बांके बिहारी के दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लिया गया है. साथ ही इससे भीड़ प्रबंधन को भी प्रशासन दुरुस्त कर पाएगा.
जानिए कौन जा सकता है मंदिर के अंदर?
इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार और जिला मजिस्ट्रेट/सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह ने साफ कर दिया है कि मंदिर परिसर में केवल मान्यता प्राप्त और अधिकृत मीडिया कर्मियों को ही एंट्री होगी. इसे लेकर प्रशासन की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है.
क्यों लिया गया ये फैसला
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मंदिर परिसर में अनाधिकृत, अपंजीकृत और गैर-मान्यता प्राप्त यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया संचालकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि ये संचालक न केवल भ्रामक खबरें फैलाते हैं, बल्कि इनके वीडियो बनाने के तरीके से आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में भारी असुविधा होती है. इससे मंदिर के सुरक्षा घेरे और भीड़ नियंत्रण में भी गंभीर समस्याएं होती हैं. दरअसल, हाल के दिनों में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में यूट्यूबर्स भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरा और ट्राइपॉड लगाकर रास्ता रोक देते हैं. जिसकी लगातार मंदिर प्रशासन को मिल रही थी.
क्या हैं नए दिशा-निर्देश
प्रशासन ने वास्तविक मीडिया संस्थानों के प्रति उदार रुख अपनाते हुए कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त और पंजीकृत मीडिया बंधुओं के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है. सभी पत्रकारों को मंदिर में प्रवेश के समय अपना वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा. अधिकृत मीडिया कर्मी सुव्यवस्थित तरीके से कवरेज कर सकेंगे. ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, नहीं होगी गिरफ्तारी
