झारखंड से एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है. झारखंड के कोडरमा जिले के पूर्णानगर में एक दंपति ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और यही अंगीठी उनकी मौत का कारण बन गई. इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है.
कोडरमा की अजीबोगरीब घटना
कोडरमा जिले के पूर्णानगर में एक दंपति ने अपने कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और यही अंगीठी उनकी मौत का सबसे बड़ी कारण बन गई. बताया जा रहा है कि एक सैलून के संचालक वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कांति देवी ने रात में ठंड ने बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में रख ली और कमरे का दरवाजा बंद करके सो गए. जिसके बाद में सुबह के समय दोनों पति-पत्नी के शव मिले.
परिजनों ने बताया सब ठीक था
इस घटना के बाद में पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है. सैलून संचालक वीरेंद्र के परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रोज की तरह ही घर पर मौजूद थे और किसी भी तरह की कोई बात नहीं थी. परिवार वालों ने बताया कि रात में वीरेंद्र और उसकी पत्नी ने रात में चूल्हे पर खाना बनाया था और ठंड ज्यादा होने के कारण वे दोनों जलते हुए चूल्हे को कमरे में ले गए. परिजनों ने बताया कि चूल्हे को अंदर ले जाने के बाद में दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और सो गए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ पॉल्यूशन का डबल अटैक; उत्तराखंड से लेकर असम तक शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें
सुबह मिली दोनों की लाशें
रात में परिवार के सभी लोग सो गए. जिसके बाद में जब सुबह को काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया, जिसके बाद कमरे का नजारा देखकर सभी लोग घबरा गए. दोनों पति-पत्नी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे. जिसके बाद में परिवार वालों ने तुरंत ही उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में पहुंचने के बाद में डॉक्टरों ने जांच की और जांच करने के बाद में दोनों को मृत बता दिया.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दोनों की मौत के पीछे का कारण, शुरुआती जांच में कमरे में जल रही अंगीठी से निकलने वाली गैस को बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता लगा कि दोनों की मौत कमरे में जम रही अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर ही पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.
