कर्नाटक के पूर्व मंत्री और विधायक जमीर अहमद खान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति होने का आरोप लगाया है. अब इस मामले में जांच की जा रही है.

आय से ज्यादा संपत्ति का आरोप
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. आपको बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ आय के स्रोतों से लगभग 25 करोड़ रुपए की ज्यादा संपत्ति का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने मुकदमा चलाने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मंजूरी मांगी है.
राज्यपाल से मंजूरी दाखिल होगी चार्जशीट
जानकारी के मुताबिक अगर इस मामले में राज्यपाल से मंजूरी मिलती है तो इससे संबंधित चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया जा सकेगा. आपको बता दें कि यह पूरा मामला IMA पोंजी घोटाले की जांच के दौरान सामने आया था. जानकारी के मुताबिक ED ने साल 2021 में जमीर अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद इस मामले को ACB को सौंपा गया था.
छापेमारी के दौरान ED को मिले थे सबूत
अब यह पूरा मामला लोकायुक्त पुलिस के पास पहुंचा है. मामले में गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है. हम देखेंगे कि इसके पीछे क्या कारण है. उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक देखा नहीं है कि लोकायुक्त ने क्या कहा है. आपको बता दें कि ED को ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सबूत मिले थे कि उन्होंने गलत तरीके से संपत्ति को बनाया है.
साल 2005 से 2025 तक के रिकॉर्ड की जांच
छापोमारी के बाद ED ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को यह मामला सौंपा था. हालांकि बाद में कर्नाटक में ACB को बंद किए जाने के बाद यह जांच लोकायुक्त पुलिस को सौंपी गई थी. अब लोकायुक्त पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और साल 2005 से 2025 तक के सभी रिकॉर्ड्स को देख रही है. इस दौरान उनकी आय, संपत्ति, बिजनेस और बैंक के लेन-देन जैसी चीजों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़! न्यायिक आयोग के सामने परिजनों के बड़े दावे; कहा- हथियार फेंकने के बाद मारी गोली
