उत्तराखंड में शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अब पूरी होने को है. श्रदालुओं के लिए आवाजाही आसान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. बता दें कि गौरीकुंड से होकर केदारनाथ जाने वाले श्रदालुओं को परेशानी न हो इसके लिए 80 प्रतिशत बर्फ को पूरी तरीके से हटा दिया गया है.
काम में जुटी प्रशासन
श्रदालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सभी लोग लगे हुए है. डीडीएमए गुप्तकाशी, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं सुरक्षा बलों की सारी टीमें दिन-रात लगाकर काम करने में लगी हुई है. बताया जा रही हैं कि धूप निकलने के कारण ऊंचे स्थानों में से ग्लेशियर टूट के नीचे पैदल मार्ग की तरफ गिरने लगता है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे स्थानों पर बर्फ हटाने का काम किया जा रहा हैं.
कब खुलेंगे द्वार
22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के द्वार आम श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों के लिए खोले जाएंगे. कपाट खोलने से पहले सारे सुरक्षा के इंतजामों को ध्यान में रखा जा रहा हैं. सभी जगहों पर सेना की तैनाती और पैदल मार्ग को सुगम बनाने के काम चल रहा हैं.
कपाट खुलने से पहले इन कामों को किया जाएगा पूरा
रेलिंग की मरम्मत
डेंट-पेंट
रैन शेल्टर का निर्माण
प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कामों को आसान बनाने में लगी हुई. ताकि किसी भी तरीके की अनहोनी न हो सके. सुरक्षा से लेकर व्यवस्था सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा हैं.
ये भी पढ़ें: लोनी थाने में भीषण अग्निकांड: धू-धू कर जला पुलिस स्टेशन परिसर, जब्त किए गए दर्जनों वाहन जलकर हुए खाक!
