Religious conversion at KGMU: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में आरोपी लखनऊ के केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर के निकाह में गवाह के मामले में गिरफ्तार शारिक खान को चौक पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में पता चला कि शारिक ने आगरा की महिला डॉक्टर के निकाह और धर्मांतरण से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. शारिक ने आरोपी डॉक्टर को लेकर कई खुलासे किए हैं.
हिंदू लड़कियों को फंसाता था आरोपी डॉक्टर
पुलिस की पूछताछ में रमीज मलिक के बेहद करीबी शारिक ने कई जानकारी दी. उसने बताया कि यौनशोषण और धर्मांतरण का आरोपी केजीएमयू की रेजीडेंट रमीज मलिक हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था. उन्हें हिंदू धर्म की कामियां बताता था और इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित करता था. रमीज, प्रेमजाल में फंसी हिंदू महिला डॉक्टरों से कहता था कि तुम हिंदुओं के तमाम देवता हैं मेरा सिर्फ अल्लाह है. इस्लाम कबूल करो तुम्हे जन्नत नसीब होगी. इस तरह वह उनका ब्रेन वॉश करता था.
जाली दस्तावेज तैयार करता था शारिक
केजीएमयू महिला डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉ. रमीज के करीबी शारिक खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. शारिक के खिलाफ चौक पुलिस अब कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा भी मुकदमे में भी बढ़ाएगी. जांच में सामने आया कि वह जाली दस्तावेज तैयार करता था और धर्मांतरण का गवाह भी बनता था. पुलिस को उसके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं. पूछताछ में पता चला कि शारिक ने आगरा की महिला डॉक्टर के निकाह और धर्मांतरण से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे.
इसके अलावा उसके निकाहनामा में गवाह बनकर हस्ताक्षर भी शारिक ने किए थे. आगरा की महिला डॉक्टर के बयानों के आधार पर रमीज, काजी जाहिद और रमीज के माता-पिता का नाम मुकदमे में पुलिस ने बढ़ाया था. पांच जनवरी को पुलिस ने सलीमुद्दीन और खतीजा को भी अरेस्ट किया था. इसके बाद रमीज गिरफ्तार हुआ था। पता चला था कि निकाह पीलीभीत के एक काजी ने पढ़ा था.
