अकसर आपने देखा होगा कि जैसे ही रिमोट काम करना बंद कर देता है, तो लोग उसे थप्पड़ मारते हैं. आश्यर्यजनक बात तो यह हैं कि ऐसा करने से रिमोट सच में चलने लगता है. हालांकि, हमें लगता हैं कि यह ऐसे ही हुआ है लेकिन असलियत बिल्कुल अलग है. आज हम इसी के बारें में बताने वाले हैं. साथ ही हम आपको ऐसी ट्रिक भी बताने वाले हैं, जिससे की बैटरी के खत्म होने पर भी आप रिमोट का तुरंत यूज कर सकते हैं.
आखिर क्यों थप्पड मारने पर चलने लगता है रिमोट
हालांकि, कई बार बैटरी खत्म होने के कारण ऐसा होता है, लेकिन कई बार थप्पड़ वाला तरीका काम करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रिमोट के अंदर की बैटरी के टर्मिनल्स के बीच ऑक्सीडेशन की लेयर चढ़ जाती है. जिसकी वजह से रिमोट को पावर मिलने में दिक्कत आती है. जैसे ही कोई व्यक्ति रिमोट पर थप्पड़ मारता है तो उसके बीच की लेयर हट जाती है और रिमोट दोबारा चलने लगता है. इसी कारण से कई लोग अनजाने में सही लेकिन सही काम करते हैं. हालांकि, जरूरी नहीं कि आप रिमोट पर थप्पड मारे. आप बैटरी को बाहर निकालकर दोबारा अंदर लगाएंगे. तब भी रिमोट चलने लगेगा.
तुरंत यूज करने के लिए डेड बैटरी को यूज करने की ट्रिक
आपका रिमोट पूरी तरीके से डेड हो चुका है और आप उसे यूज करना चाहते हैं. तो आप इस जुगाड़ से भी इमरजेंसी के लिए रिमोट यूज कर सकते हैं. आपको बस यह करना है कि डेड बैटरी को रिमोट से निकालना है और उसे कपड़े पर थोड़े देर के लिए रगड़ देना है. इस ट्रिक से आपका रिमोट थोड़ी देर के लिए चल जाएगा. स्टैटिक एनर्जी के कारण आसानी से रिमोट चलने लगेगा. कई बार लेकिन यह ट्रिक काम करती है कई बार नहीं.
ये भी पढ़ें: शर्मसार हो गई ममता! मां ने की 4 साल की बच्ची की हत्या; मासूम का घोट दिया गला
