झराखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक मां ने अपनी ही 4 साल की बेटी का गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को बच्ची के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
मां ने कर दी अपनी बेटी की हत्या
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी ही 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी 4 साल की बच्ची का गला घोट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में जानकारी देते हुए चांडिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस को की गुमराह करने की कोशिश
प्रभारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. मामले में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि महिला ने पहले अपनी बच्ची की हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी. महिला ने जांच अधिकारियों से कह दिया कि बच्ची का अपहरण हो गया है.
घर के पीछे से बरामद हुआ शव
महिला ने पुलिस से कहा कि मैं भी अपनी बच्ची को कई दिनों से ढूंढ़ रही हूं, उसका अपहरण हो गया है. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाशी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया. मामले में जांच के दौरान पुलिस को महिला के ऊपर शक हुआ. जिसके बाद बच्ची का शव घर के पीछे से बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्ची का शव बरामद हुआ, तो महिला इलाके से बाग गई.
महिला को किया गिरफ्तार
शव बरामद होने के बाद भागी महिला को पुलिस ने ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की टीम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक महिला को मानसिक स्थिति से जुड़ी हुई किसी तरह की बीमारी और समस्या नहीं दिखाई दी है. बताया जा रहा है कि महिला की उसके पड़ोसियों के साथ भी नहीं बनती थी.
