दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ का बजट पेश क्या है. उन्होंने ऐलान किया है कि इस बजट में शिक्षा के ऊपर बेहद फोकस किया गया है.
सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए के बजट को पेश किया है. इस बजट में सरकार ने शिक्षा को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. इस बजट में नवजात शिशुओं के लिए फ्री स्वास्थ्य जांच के साथ 1.3 लाख छात्राओं को फ्री साइकिल और मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप जैसी योजनाओं का ऐलान किया गया है.
शिक्षा के लिए 19 हजार 148 करोड़ का बज
इसी के साथ आपदा प्रबंधन के लिए भी आपात संचालन केंद्र के अलावा भी नई सेमीकंडक्टर पॉलिसी का ऐलान किया गया है. इस साल दिल्ली सरकार ने शिक्षा के लिए 19 हजार 148 करोड़ रुपए का बजट रखा है. इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इसमें 200 करोड़ रुपए से स्कूलों के भवन निर्माण और 275 करोड़ रुपए स्कूलों के विस्तार के लिए रखे जाएंगे.
1 लाख 30 हजार छात्राओं को साइकिल
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल की बच्चियां ट्रांसपोर्ट न होने के कारण स्कूलों में आना छोड़ देती हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने 90 करोड़ रुपए के बजट से 9वीं कक्षा में आने वाली 1 लाख 30 हजार छात्राओं को साइकिल देने की भी बात कही है. वहीं इसी के साथ 10वीं क्लास के मेधावी छात्रों को सरकार लैपटॉप भी देगी. इसके लिए बी 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है.
बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कुल आवंटन का 21 फीसदी पर्यावरण संरक्षण पहले के लिए रखा गया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षा के लिए जितना बजट के लिए प्रावधान किया है, वो कुल बजट का 18% है. सीएम गुप्ता ने बताया कि शिक्षा के बाद हेल्थ सेक्टर के लिए 13,034 करोड़ रुपए के साथ परिवहन के लिए 12,613 करोड़ रुपए और शहरी विकास के लिए 11,572 करोड़ के साथ सामाजिक कल्याण के लिए 10,537 करोड़ रुपए के साथ जलापूर्ति के लिए 9 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
आपको बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जिस महिला समृद्धि योजना की बात रही थी, उसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. इसके लिए भी 5,110 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. मुख्यमंत्री ने शहर में धूल मुक्त सड़कों के विकास के लिए 1,352 करोड़ रुपए आवंचित करने का भी ऐलान किया है. आपको बता दें कि बजट में 74,000 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं इसी के साथ MCD के लिए भी 11,666 करोड़ रुपए का प्रावधान है. सीएम रेखा गुप्ता ने आयु्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं के लिए लाभ का जिक्र करते हुए कहा है कि अब इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- 7 बच्चों की मां की हत्या! पड़ोसी से अवैध संबंधों से नाराज था पति; दोनों को गोलियों से भूना
