RBSE बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. बच्चे काफी दोनों से इसका इंतजार कर रहे थे. वह छात्र जो रिजल्ट देखना चाहते थे, आसानी से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक इस साल बोर्ड एग्जाम में 94.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है. बात करें टॉप करने वाले छात्र की तो सीकर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम नंबर पर अपनी जगह बनाई है.
इस तरीके से चेक करें रिजल्ट
आपको सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है.
लिंक क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर उसमें भरना है और फार्म को सबमिट कर देना है.
जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसके अलावा एक और तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मैसेज में RJ10 स्पेस रोल नंबर डालना है और 56263 या 5676750 नंबर पर भेजना है. आपको आपका रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.
ये भी पढे़ें: दिल्ली मुख्यमंत्री ने पेश किया बजट! 1 लाख 30 हजार छात्राओं को मिलेगी साइकिल, 10वीं मेधावी को मिलेगा लैपटॉप; जानें और क्या
