उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. व्यक्ति ने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते यह कदम उठाया है. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.
व्यक्ति ने पत्नी और दोस्त के मारी गोली
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मौजूद रामपार्क में सोमवार को देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दोस्त की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना बुद्ध बाजार मोहल्ले में सोमवार रात लगभग 12.40 बजे के आसपास हुई है. बुद्ध बाजार मोहल्ले में व्यक्ति के अपनी पत्नी और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी.
वारदात से पहले खाया था साथ में खाना
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान राशिद के रूप में हुई है और मृतकों की पहचान 36 साल की राशिद की पत्नी शबनम और 32 साल के दोस्त फहीम के रूप में की गई है. पुलिस ने जांच करते हुए बताया कि आरोपी राशिद ने वारदात से पहले अपनी पत्नी और दोस्त के साथ बैठकर खाना भी खाया था. बताया जा रहा है कि व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध हैं.
तमंचे से कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
अवैध संबंधों के शक के चलते आरोपी राशिद ने खाना खाने के बाद दोनों के ऊपर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. शबनम और राशिद के 7 बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले 1 साल के शबनम के फहीम के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर राशिद लगातार विरोध कर रहा था. कई बार मना करने के बाद भी शबनम नहीं मानी, तो राशिद ने खौफनाक कदम उठाया.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शबनम और फहीम के बीच संबंधों को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. इस घटना के बाद से आरोपी राशिद फरार चल रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमों को गठित किया गया है.
यह भी पढे़ं- पुरानी दुश्मनी ने लिया नया रूप! खेत से घर लौट रहे युवक की हत्या; गोलियों से कर दिया छलनी
