RBSE ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में सभी छात्र और छात्राओं में 12th क्लास के रिजल्ट निकलने का इंतजार किया जा रहा है.12वीं क्लास के बाद ही बच्चों के जीवन और करियर में अलग मोड़ देखने को मिलता है. इसी कारण से लोग इंतजार में रहते हैं, ताकि इसके बाद वह कॉलेज जाएं. 12वीं के बाद में एक बच्चे का जीवन स्कूल लाइफ से अलग हो जाता है. इसी कारण से 12वीं के बच्चों में रिजल्ट को लेकर एक अलग ही उत्साह होता है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 12वीं का रिजल्ट कब निकलने वाला है. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की तरफ से 12वीं का रिजल्ट कब तक निकल सकता है.
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है. राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहां हैं कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक निकल सकता है. रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयारियां की जा रही है. 12वीं के पेपर 12 फरवरी से 11 मार्च तक में कराई गई थी.
ऐसे चेक करें रिजल्ट निकलने पर
आपको सबसे पहले इनकी rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
इसके बाद में main examination result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
सेक्शन को क्लिक करने के बाद में अपनी स्ट्रीम का चयन करें.
उसमें अपना रोल नंबर डालकर submit कर देना है.
सबमिट करने के बाद ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा.
वहीं, अगर SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आपको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RJ12 <स्पेस> अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 पर भेज देना है. अधिक जानकारी के लिए इनकी अधिकारिक साइट पर जाएं. साथ ही बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर अपना मैसेज भेज दें. तुरंत आपका रिजल्ट आपको मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: पत्थर गिरते ही हिलने लगे ‘पेड़’, वायरल वीडियो देख दहले लोग, सभी ने कहा- इतने सारे एक साथ कैसे?
