मौसम में इस महीने काफी बदलाव देखने को मिला है. कभी कोहरा तो कभी तेज आंधी बारिश. इस बीच कोहरे से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था. बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी में बारिश की आशंका भी जताई थी.
22 जनवरी के दिन दिखेगा बड़ा बदलाव

इसी बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि 22 जनवरी के दिन काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. साथ ही हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 45 घंटों के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसका कारण उन्होंने बारिश बोला है. आशंका है कि बारिश के कारण तापामान में यूपी के कई जगहों पर तापमान में गिरावट होगी और ठंड के एकदम से बढ़ने की संभावना है.

आज यूपी के अधिकतर जिलों में अधितकम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज यहां पर नमी की मात्रा भी 72 है. साथ ही हवा का दबाव भी 1019 है. कल यूपी में सूर्योदय 6:55AM पर होगा वहीं सूर्यास्त 5:39PM पर होगा.

आज के दिन यहां पर हवा की गुणवत्ता काफी खराब दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा खराब लोनी में दर्ज किया गया है. यहां पर AQI 724 दर्ज किया गया है. गाजियाबाद में 410, ग्रेटर नोएडा में 375, बुलंदशहर में 290. बात करें कम हवा किस शहर की खराब दर्ज की गई है. तो वह बरेली की है. बरेली में 97, वाराणसी में 105 गोरखपुर में 110, लखनऊ में 174 दर्ज किया गया है. हालांकि, यह AQI भी अच्छी की सूची में नहीं आता है. इसे भी खराब श्रेणी में ही गिना जाएगा. इससे भी लोगों के सेहत पर असर पड़ते हुए दिखाई देगा.
