Kuldeep Yadav Wedding: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. कुलदीप वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी में बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में आयोजित होगा. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे. खबरों की मानें तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी को भी शादी का न्योता भेजा गया है.
कब और होगी शादी?
टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. उनकी शादी मसूरी में होगी. उनकी होने वाली दुल्हन कानपुर की रहने वाली हैं. अभी वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करतीहैं. 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में होंगी. 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा. कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी.
शामिल होंगे खास लोग
इस शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं. शहर से कई उद्योगपति और कुलदीप कोच और पारिवारिक मित्र भी शामिल होंगे. कुलदीप और वंशिका की शादी पहले पिछले साल नवंबर में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई.
कुलदीप यादव और वंशिका कैसे मिले…
कुलदीप और वंशिका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. वंशिका का जन्म कानपुर में हुआ. वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: तेल व्यापार रुका तो ईरान को कर देंगे तबाह!
