Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे और ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे. जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए. ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास की है.
कहां हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अमरदीप सक्सेना नाम का लेखपाल कुछ देर तक रेलवे पटरी के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं. जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, वह अचानक पटरी पर जाकर लेट जाते हैं. कुछ ही सेकंड में तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है. अमरदीप सक्सेना का शव क्षत-विक्षत होकर रेलवे लाइन पर बिखर गया. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. यह पूरी घटना रेलवे फाटक के पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
तहसील में तैनात था लेखपाल
मृतक की पहचान अमरदीप के रूप में हुई है, जो तिलहर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे और शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर लेखपाल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. फिलहाल लेखपाल द्वारा किए गए सुसाइड से परिवार गमगीन है.
दिल को झकझोर देने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही GRP और सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है. सुसाइड का कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: अलविदा की नमाज को लेकर हाईअलर्ट, नमाज के बाद भीड़ की इजाजत नहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती
