रविवार से घरों में खाना बनाने में प्रयोग होने वाली गैस के दाम को बढ़ा दिया गया है. अब गैस सिंलेडर का दाम 29 रुपये बढ़ा दिया. 7 जून दिन रविवार की रात 12 बजे से इस नियम को लागू कर दिया गया. गैस की कीमतों में चढ़ाव होने के बाद में राजनीति पूरी से गरमा गई है. सभी नेता एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.
कीमतों में उछाल पर बोले नेता जी
बता दें कि दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम सिलेंडर 913 रुपये की बजाए 942 रुपये की दी जाएगी. गैस की कीमतों में उछाल होने के बाद में समाजवादी पार्टी के नेता प्रमुख सरकार पर तंज कसते दिखाई दिए. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि ‘रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, बीजेपी से अब तो हर आस गई टूट’.
कांग्रेस नेता ने भी कसा तंज
हालांकि, केवल इन्होंने ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि ‘ ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला’. PM का फंडा साफ है जनता से वसूली कर अमीर दोस्तों की तिजोरी भर’
क्या-क्या हुआ महंगा
दरअसल, अभी के समय में हो रही लड़ाई के चलते विश्व में काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा असर गैस और पेट्रोल पर देखने को मिला है. इसी कारण से मार्च में सिलेंडर में दामों की बढ़त के बाद में अब दोबारा से इसमें इजाफा किया गया है. अब सिलेंडर पर दोबारा से 29 रुपये की बढ़त की गई है.
ये भी पढ़ें: अब स्टोरी देख सकेंगे गुपचुप, भारत में लॉन्च Instagram Plus सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें क्या हैं फायदें
