Lucknow Encounter: राजधानी लखनऊ में पुलिस का डबल एक्शन देखने को मिला. अलग-अलग इलाकों में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. कृष्णानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश घायल हो गए हैं. विकासनगर में महिला से छेड़खानी और हत्या के प्रयास का आरोपी सनी यादव भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है.
कई राज्यों में मुकदमे दर्ज
रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी की गई है. दोनों आरोपी ईस्ट दिल्ली के निवासी हैं. उन पर कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं. लूट और छिनैती की वारदातों को स्पोर्ट्स बाइक से अंजाम देते थे. पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए. लूटी गई चेन, सिगरेट से भरा बैग, बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रोहन उर्फ गुड्डू पुत्र शिव कुमार पता-म0नं0-236 मदरासी मंदिर के पास थाना अम्बेडकर नगर दक्षिण पूर्वी दिल्ली-23 वर्ष.
2. साहिल पुत्र सूरज उर्फ राना पता-डेल्टा प्रथम 471 मदनगिरि थाना अम्बेडकरनगर दक्षिणपूर्वी दिल्ली-21 वर्ष ।
गैंग पर एक्शन
पुलिस के मुताबिक यह दोनों आरोपी एक बड़े लूट गिरोह का हिस्सा हैं. गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
बरामदगी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से लूटी गई ज्वेलरी, भारी मात्रा में नगदी, अवैध तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
ये भी पढ़ें: सावधान! यूपी के 56 जिलों में महा-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
