Lucknow Hotels safety Audit: दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर के करीब 290 होटल को दोबारा सुरक्षा ऑडिट करने का फैसला किया है. इनके लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी जो होटल में अग्नि सुरक्षा भवन मानको को अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच करेगी.
290 होटलों के दोबारा सुरक्षा ऑडिट के आदेश
दिल्ली हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने राजधानी के करीब 290 होटलों के दोबारा सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए. जांच के लिए पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, पुलिस, फायर ब्रिगेड, आबकारी और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनेगी. होटलों में फायर फाइटिंग सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट गेट, बिजली की वायरिंग और बिल्डिंग के नक्शे की सघन जांच की जाएगी. नियमों की अनदेखी करने वाले होटलों पर शिकंजा कसना और यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
संयुक्त टीम शहर के सभी चिह्नित 290 होटलों में जाकर अग्नि सुरक्षा और भवन निर्माण के तय मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी. इस ऑडिट के दौरान जिन मुख्य रूप से जिस पर नजर रखी जाएगी वो हैं….होटल परिसर में आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी वर्किंग कंडीशन. हादसे के वक्त मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन रास्तों की चौड़ाई और उनकी सुगमता. शॉर्ट सर्किट के खतरों को भांपने के लिए बिजली की वायरिंग और लोड की जांच. क्या होटल का निर्माण स्वीकृत नक्शे और तय नियमों के मुताबिक किया गया है या नहीं.
इस व्यापक चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी के होटलों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: TheTruth24 Exclusive: सूर्या हत्याकांड पर नंद किशोर गुर्जर का बड़ा हमला! बोले- इन्हें चुन-चुनकर…
