बिहार के मधेपुरा जिले में महिला ने अपनी सास की हत्या कर दी. बुजुर्ग महिला ने बहू को उसके बच्चे को गंदी गाली देने से मना किया था. इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर अपनी सास की हत्या कर दी.

बहू ने की सास की हत्या
बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के चौसा क्षेत्र के अरसंडी गांव में शुक्रवार को सुबह के समय में एक घरेलू विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने अपनी सास की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, लोग इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
बच्चे को दे रही था गालियां
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 68 साल की प्रमिला देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे अपने घर के बाहर उग चुके घास-पतवार की सफाई कर रही थी, इसी दौरान उनकी बहू अपने बच्चे को बुरी तरह से गालियां दे रही थी. जिसके चलते बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू को बच्चे के सामने गंदी गालियां न देने की बता कही.
पीछे से किए कई हमले
दोनों के बीच में इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. इस दौरान बहू राजो देवी ने गुस्से में अपनी सास के बाल पकड़े और उन्हें जमीन पर पटक दिया. जिसके बाद बुजुर्ग महिला का सिर पक्की सड़क पर मार दिया. इस दौरान महिला को गंभीर चोट आई और वह अपनी जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागी, लेकिन बहू ने उनका पीछा किया और कई हमले किए.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हमले के कारण महिला बेहोश हो गई और वहीं पर गिर गई. घटना के बाद लोग महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि परिवार से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं- खड़ी कार पर गिरा सरिया! गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा; सीट में अंदर जाकर धंसा
