हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार की छत चीरते हुए फ्लाईओवर से लोहे का सरिया सीट में धंस गया. हालांकि उस दौरान सीट पर कोई बैठा नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

खड़ी कार में धंसा सरिया
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसको देखकर लोग कुछ समय तक समझ ही नहीं पाए कि उनके साथ हुआ क्या है. जानकारी के मुताबिक एक कार सड़क पर खड़ी हुई थी. इस दौरान तेज आंधी चल रही थी. तेज आंधी तूफान के बीच में फ्लाईओवर से लोहे का एक भारी और वजनी सरिया नीचे आकर गिर गया.
सीट के अंदर घुस गया सरिया
बताया जा रहा है कि सरिया इतनी ज्यादा तेजी और ताकत से गिरा कि कार की सीट के आर-पार जाते हुए अंदर जाकर धंस गया. हालांकि इस दौरान राहत की बात यह रही कि कार की सीट पर कोई भी मौजूद नहीं था. जिसके कारण इस हादसे में किसी भी तरह का कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई है. यह पूरी घटना गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी रोड पर चिल्हड़ गांव बस स्टॉप के पास की बताई जा रही है.
बेहद तेज आई आवाज
गुरुवार को शाम के समय इलाके में तेज आंधी-तूफान आया था. इस दौरान एक कार फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हुई थी. फ्लाईओवर से एक लोहे का सरिया अचानक से कार की छत को चीरता हुआ सीट के अंदर आ धंसा. लोगों ने बताया कि इस दौरान काफी तेज आवाज आई थी, जिससे उन्हें लगा कि एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन मौके पर जाकर देखने पर कुछ और ही निकला.
सीट पर नहीं बैठा था कोई
सरिया के गिरने के बाद कार के अंदर मौजूद लोग किसी तरह से बाहर निकले. बताया जा रहा है कि अगर सरिया कुछ इंच भी इधर-उधर गिरता तो कार में बैठे लोगों की मौत भी हो सकती थी. फिलहाल इस हादसे को लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह का हादसा न हो.
यह भी पढे़ं- राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा! AC ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग; रिटायर्ड IAS की मौत
