राजधानी दिल्ली के हौज खास में एक घर में आग लग गई, जिसमें एक IAS अधिकारी की मौत हो गई. इस घटना में उनके बेटे की हालत भी गंभीर हुई है. घटना के बाद आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS की मौत
राजधानी दिल्ली के हौज खास इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक मकान में भीषण आग लग गई और इस दौरान रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक इस घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि AC की इनडोर यूनिट में धमाका होने के कारण आग लगी थी. इस घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच कर रही है.
सूचना पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बुधवार की रात लगभग 11.18 बजे की है. इस दौरान हौज खास थाना पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि हौज खास में मौजूद एक मकान में आग लगी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि आग के ऊपर काबू पाने के लिए दमकल की 2 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
अस्पताल में हुई रिटायर्ड IAS की मौत
बताया जा रहा है कि घटना के समय पर घर से अंदर कुल 5 लोग मौजूद थे. घटना में 2 लोगों की हालत ज्यादा खराब हो गई और तुरंत ही उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. घायलों में 80 साल के रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार भी शामिल थे. डॉक्टरों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सांस के जरिए ज्यादा धुआं अंदर ले लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई.
कारणों की हो रही जांच
इस घटना में तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे का इलाज लगातार जारी है. मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि AC की इनडोर यूनिट में धमाका होने के कारण घर में आग लग गई. हालांकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले में जांच की जा रही है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को भी दर्ज किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही असली कारणों का पता लग पाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘जीजा जी मैं आपकी साली…’, लड़की की आवाज में करता था ठगी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
