मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति शादी के लगभग 1 महीने के बाद अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसे पता लगा कि पत्नी 2 महीने की गर्भवती है.
2 महीने की गर्भवती निकली पत्नी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के लगभग एक महीने के बाद में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया, तो डॉक्टर ने ऐसी सच्चाई बताई, जिसे सुनकर व्यक्ति हैरान रह गया. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के पहले से ही गर्भवती थी. व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उससे यह बात छिपाई गई थी.
कोर्ट करेगा नए सिरे से विचार
जानकारी के मुताबिक ससुराल पक्ष की सहमति के बाद में भ्रूण हत्या कराई गई. इस पूरे मामले को लेकर अब कोर्ट ने सभी डॉक्यूमेंट्स और कथनों के आधार पर नए सिरे से सुनवाई और विचार करने के आदेश दिए हैं. पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ा हुआ है. यहां एक विशाल माहौर नाम के पति ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है.
शादी के 1 महीने बाद सामने आई सच्चाई
विशाल के मुताबिक शादी के समय पर उसकी पत्नी पहले से ही प्रेगनेंट थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने यह बात उससे छिपाई थी. शादी के लगभग 1 महीने के बाद में उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते युवक उसे डॉक्टर के पास लेकर गया. जब उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड किया गया तो रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी पत्नी 2 महीने से ज्यादा की गर्भवती थी.
मायके में कराया गया गर्भपात
जानकारी के मुताबिक इस मामले के बाद में पत्नी आपने मायके चली गई थी, जहां उसके माता-पिता ने मिलकर उसका गर्भपात कराया था. इस मामले में पति का कहना है कि यह पूरा मामला भ्रूण हत्या से जुड़ा हुआ है, सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अब इस मामले में देखना यह है कि न्यायिक प्रक्रिया के पूरा होने के बाद में क्या सच्चाई सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.
यह भी पढें- अचानक कुत्ते की तरह हरकतें करने लगा युवक, डॉक्टरों की जांच में निकला कुछ ऐसा कि…
