कर्नाटक से पालतू कुत्ते का कहर देखने को मिल रहा है. दरअसल, बेंगलुरु में HSR लेआउट में सुबह की सैर के समय पर एक पालतू कुत्ते ने एक महिला पर अटैक कर दिया. यह घटना इतनी भयावह थी कि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला उस समय पर अपने घर के बार सुबह-सुबह वॉक कर रही थी. हालांकि, इस घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है.
मौके पर मौजूद लोगों का कहना हैं कि कुत्ते ने सबसे पहले महिला के गर्दन को काटा उसके बाद चेहरे और हाथ और फिर पैरों में काट कर इसे गंभीर चोटें दे दी. कुत्ते ने महिला पर इतनी बुरी तरीके से हमला किया कि महिला अपनी खुद की रक्षा कर पाने में भी असमर्थ हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद लोग जमकर उस पर रिएक्शन दे रहे हैं.
चेहरे और गर्दन पर दिखे टांके
पालतू कुत्ते ने पहले महिला पर हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति महिला को कुत्ते से बचाने के लिए आगे भी आया. कुत्ते ने लेकिन उसको भी नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया था. इस घटना के दौरान कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने स्थिति को काबू कर लिया. स्थिति को काबू करने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी उसका इलाज चल ही रहा है. डॉक्टरों के अनुसार महिला के गर्दन और चेहरे पर 50 से भी अधिक टांके हैं. महिला को फिलहाल निगरानी में रखा गया है क्योंकि उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
महिला के पति ने इस घटना के बाद कुत्ते के मालिक पर HSR लेआउट पुलिस स्टेशन में लापरवाही का केस दर्ज कराया है. पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस मामले को पूरी तरीके से जांच कर यह देखने में लगी हुई है कि आखिर कुत्ते को कैसी परिस्थिति में उसके मालिक ने रखा था साथ ही सुरक्षा के नियमों का सही से पालन किया जा रहा था या नहीं. घटना के बाद से पूरे इलाके में लोग पालतू कुत्तों के आसपास जाने से भी डर रहे हैं.
