शुक्रवार के दिन पर सिनेमाघर में नई फिल्मों ने अपने पैर पसार लिए है. इन्हीं में एक मूवी मर्दानी 3 भी है. हालांकि, अभी भी इन नई फिल्मों के बीच में बॉर्डर 2 अपने पैर को जमाए हुए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर शुक्रवार के दिन पर इन सभी नई और पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कितना ज्यादा दबदबा देखने को मिल रहा है. बात करें सबसे ज्यादा क्रेज फिलहाल के समय में मर्दानी 3 को लेकर लोगों के बीच है. दर्शक मूवी की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मर्दानी 3
सबसे पहले बात मर्दानी 3 की करते हैं, जिसने शुक्रवार के दिन सिनेमाघर में बड़ी एंट्री मारी है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. हालांकि, जहां पहले ही बॉर्डर 2 ने सिनेमाघर में धूम मचाई हुई है. उसके बावजूद मर्दानी 3 ने रिलीज के पहले दिन कई रिपोर्ट के अनुसार 3.80 करोड़ तक की कमाई कर ली है. लोगों के बीच बता दे कि रानी मुखर्जी की मर्दानी मूवी के पहले और दूसरे पार्ट को काफी पसंद किया था.
बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 को लेकर सिनेमाघरों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. हालांकि, इसका जलवा शुरू से ही लोगों के बीच काफी ज्यादा देखने को मिला है. पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस में इतना कमा लिया था कि लोग भी हैरान हो गए थे. इंस्टाग्राम पर भी ये काफी ज्यादा चर्चें में देखने को मिली थी. लोग जमकर इसका मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि, इस मूवी के इतना कमाने के पीछे की वजह की बात करें तो लोगों द्वारा शेयर किए जा रहे मिम भी इसकी वजह में से एक हैं. रिलीज के बाद ओपनिग डे पर ही इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद ये लोगों के बीच धीरे-धीरे और क्रेज में आते चली गई थी. पहले हफ्ते की बात करें तो इसने सिनेमाघर में शानदार प्रदर्शन कर 225.24 करोड़ की कमाई की थी. दूसरी तरफ उसके रिलीज के 7वें दिन पर इसने टोटल 11 करोड की कमाई की थी.
यह खबर अन्य रिपोर्ट और विशेषज्ञों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इसके विशेषज्ञ से बात करें.
