बैंक में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दे कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2026 में अपनी कंपनी में भर्ती का एक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. दरअसल, इसमें IT के प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती की जा रही है. वह लोग जो इस पद के लिए भरना चाहते हैं. जल्द से जल्दी आवेदन कर लें. ताकि बिना किसी भी दिक्कत के आप आसानी से बिना किसी साइट के न चल पाने जैसी दिक्कत से बच जाएं.
इन लोगों के लिए यह सुनहरा मौका
हालांकि, सभी के लिए तो नहीं लेकिन यह भर्ती उन लोगों के लिए अच्छा मौका है. जो IT के सेक्टर से जुड़े हुए है. इस लिए यह उन युवाओं के लिए काफी अच्छा मौका है. जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं
कितने पदों को जाएगा भरा
बता दें कि इसमें कुल 441 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 418 पद परमानेंट होंगे और 23 पद संविदा के आधार पर होंगे. बैंक ने कहा है कि यह आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू है. वहीं, इसको भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 है. वह लोग जो आवेदन फॉर्म को भरना चाहते हैं. उसी समय इसका शुल्क भी भरना होगा.
योग्यता
BOB में निकली भर्ती को केवल वहीं लोग भर सकते हैं, जिनके पास या तो कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी की फुल टाइम डिग्री हो. साथ ही BE, B.tech, ME, M.tech या Mca में से कोई डिग्री हो. हालांकि, सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह BOB की अधिकारिक नोटिफिकेशन को ही पढ़ें.
इस तरीके से करें आवेदन
इसके लिए उम्मीदवारों को BOB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद वेबसाइट में Career एवं Current Opportunities सेक्शन में IT भर्ती से जुड़ा लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करते समय सही मोबाइल नंबर, EMAIL ID, पहचान पत्र, डिग्री सर्टिफिकेट, जन्म तिथि प्रमाण, और अनुभव प्रमाण पत्र जरूरी है.
आयु सीमा
भर्ती की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तय है. न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं संविदा वालों के लिए न्यूनतम आयु 25 और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में परमानेंट पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं को करवाया जाएगा. इसमें इन उम्मीदवारों की समझ और तकनीरी ज्ञान को देखा जाएगा और योग्यता की जांच की जाएगी. हालांकि, कई पदों के लिए उम्मीदवारों को उनके कार्य अनुभव और शिक्षा में योग्यता के आधार में चुना जाएगा. साथ ही कई पदों में उनका व्यवहार, काम करने और सोचने की क्षमता को देखा जाएगा. वह व्यक्ति जो इन टेस्ट में चुने जाएंगे उन्हें फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवार को परखा जाएगा और सवालों के जरिए समझा जाएगा कि वह इस पद के लिए कितना योग्य है.
