पंजाब में एक बार फिर बच्चों के मामूली विवाद के बीच में हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, संगरूर के सुनाम शहर की इंदिरा बस्ती में कुछ बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी लड़ाई ने एक गंभीर रूप ले लिया. लड़ाई को सुलझाने के लिए बीच में आए एक 50 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है. युवक की पहचान इंदिरा बस्ती के निवासी राजकुमार छोटू कुमार के रूप में की गई है.
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार इंदिरा बस्ती में बच्चों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि, इस विवाद ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया. दोनों पक्षों के परिवार वाले भी इस झगड़े के बीच में आ गए. देखते ही देखते इस विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि राजकुमार और उनका भांजा बलविंदर कुमार मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार वाले भी इसमें शामिल हो गए. स्थिति को बिगड़ता देख राजकुमार अपने भतीजे बलविंदर कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे. हालांकि, दोनों पक्षों में से एक ने अपनी लड़ाई में समर्थन के लिए आधा दर्जन से अधिक लोगों को बुला लिया, जिसके बाद से मामला शांत होने की बजाए और ज्यादा बढ़ गया. वहां मौजूद युवक ने किरच जैसे धारदार हथियार से राजकुमार के ऊपर हमला कर दिया, राजकुमार को गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. साथ ही राजकुमार को बचाते हुए उसके भतीजे को भी गंभीर चोटें आई है.
मामले की जानकारी सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक को दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में पाए गए दोषियों में से हैरी, गोविंद, सावन, अमन, करण और वरुण के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया गया है. उनपर विभिन्न धाराओं के तहत में मामला दर्ज किया गया है. बाकी के बचे हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हदें पार! पानी की टंकी से मिले 3 बंदरों के शव; रोजमर्रा में होता था पानी का इस्तेमाल
