सोशल मीडिया पर अभी के समय में एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. लोगों का ध्यान खींचने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला का है. जहां एक तरफ लड़का और लड़की ने अपने माता पिता को मनाने में पूरी जान लगा दी. तो वहीं, एक मामूली विवाद के कारण शादी को मंडप में ही रोकना पड़ गया. हालांकि, ये विवाद एक पालतू कुत्ते को लेकर हुआ था.
लव मैरिज
जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे. उन्होंने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी कर रखी थी. हालांकि, बाद में दोनों के परिवारों ने एक दूसरे से बात करके लड़का और लड़की की शादी धूमधाम से मनाने का प्लान बनाया. हर शादी की तरह ये शादी भी ऐसी ही जा रही थी. दुल्हन कार से गेस्ट हाउस में आती है. तो वहीं, लड़का बारात घोड़े पर बैठ कर गेस्ट हॉउस पहुंचता था.
पालतू कुत्ते को लेकर लड़ाई
दुल्हन के पास एक पालतू कुत्ता था, जिसे उन्होंने शादी में एक कार्नर में बांध कर रखा हुआ था. अचानक से इतने सारे लोगों को देखकर कुत्ता एकदम से भौंकने लगा गया. कुत्ते के लगातार भौंकने से परेशान होकर सुबह 4 बजे के करीब लड़के वाले की तरफ से आए युवक ने काफी बेरहमी से उसे पीट दिया.
दोनों पक्षों आपस में लड़ पड़े
जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे से लड़ पड़े. इस लड़ाई में लड़का और लड़की दोनों पक्षों को काफी गंभीर चोटें आई है. हालांकि, इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. शादी में पुलिस की एंट्री मारते ही सभी मेहमान डर कर भाग गए. हालत ऐसे हो गए कि दोनों की शादी को रद्द करना पड़ गया.
इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हो रहा है. कई लोग शादी का मजाक बनाते तो कई लोग गुस्से में उठाए जाने वाले कदम के बार में बोलते दिखाई दिए. वहीं, कई ने पालतू जानवर के साथ व्यवहार करने वाले पर कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें: सोसायटी में 5 कुत्तों का बच्चे पर हमला करने का CCTV वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
