होली भारत के बड़े पर्वों में से एक है. बच्चा हो या कोई बूढ़ा सभी लोग इस त्यौहार के दिन अलग ही मिजाज में दिखाई देते हैं. हालांकि, होली का त्यौहार खेलने में कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन उसके दाग कई लोगों को काफी परेशान करते हैं. इसी में कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी जानकारी के आपको केमिकल वाले गाढ़े पक्के रंगों को लगा देते हैं, जिससे की आपको शरीर में इंफेक्शन और हफ्तों तक दाग रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे की आप आसानी से बिना किसी परेशानी के पक्के रंगों को छुड़ा सकते हैं.
होली खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
अगर आपको पता है कि कोई न कोई आपको ऐसे रंग लगा ही देगा. तो कोशिश करें कि आप पहले ही तेल से अच्छी तरह शरीर की मालिश कर लें. अगर आप पहले ही तेल को अपने शरीर में लगा लेंगे. तो रंग आपकी ऊपरी सतह पर ही रहेगा. त्वचा पर नहीं लग पाएगा.
आप चाहें तो सरसो, नारियल या बादाम का तेल लगा सकते हैं. ये आपको पक्के कलर से ही नहीं बल्कि रंगों में होने वाले मोटे कणों से भी बचाएगा, जिससे की आपको स्किन पर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.
पक्के रंग से खेल लिया? इन टिप्स से करें रंग को गायब
एक टिप जो सबसे ज्यादा लोगों में यूजफूल देखी गई है. वह है नींबू का रस. अगर आप नींबू और हल्दी को मिक्स करके अपने शरीर पर लगाते हैं. तो ये आपके शरीर पर लगे पक्के रंग को आसानी से छुड़ा देगा.
कई लोगों ने बताया है कि बेसन और हल्दी का प्रयोग करने से भी आसानी से पक्के रंगों से छुटकारा मिल जाता है. आपको सबसे पहले बस ये करना हैं कि बेसन लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी और एक दो बूंद नींबू का रस निचोड़ देना है. ऐसा करने से आपको आसानी से पक्के रंग से एक दो दिन में छुटकारा मिल जाएगा.
कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से भी रंग काफी हद तक साफ हो जाता है. बस आपको दूध में हल्का से गिल्सरीन मिक्स करना है. उसके बाद उसको मिलाकर अपने शरीर में लगा लें. ये विधि काफी लोगों में कारगर देखी गई है.
मुल्तानी मिट्टी हर घर में आज के समय में होता है हालांकि, ये केवल ग्लो ही नहीं बल्कि आपको होली के पक्के चटक और केमिकल से भरे रंगों से भी छुटकारा पाने में मदद कराता है. बता दें कि मुल्तानी मिट्टी को ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है. इसलिए अगर आपकी स्किन ड्राई है. तो ऊपर दिए हुए नुस्खे को अपनाएं. मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग न करें.
क्या न करें
सबसे बड़ी गलती लेकिन लोग ये करते हैं कि जब वह पक्के रंगों से खेलकर नहाने जाते हैं तो उसपर साबुन का प्रयोग करते हैं. दरअसल, ऐसा करना केमिकल के ऊपर केमिकल प्रयोग करने जैसा ही होगा.
इन्हीं कारणों से ऐसे समय में हर एक चीज से दूर रहें जो आपकी स्किन को और खराब कर दे. नहाने के बाद हाइड्रेशन के लिए मॉइस्चराइजर का प्रयोग अवश्य करें.
ये भी पढ़ें: 11:11 या 4:44 जैसे नंबरों को मानते हैं शुभ? जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
