भूत के किस्से तो कभी न कभी सब ने सुने ही होंगे. घर के बड़े बूढ़ों ने कई बार बताया होगा कि कैसे उनका सामना एक भूत से हुआ था. हालांकि, कई बार तो हम इसे सच मान लेते हैं लेकिन कई बार हम सोचते हैं कि विज्ञान ने नहीं माना तो हम क्यों मानें. वहीं, कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें इस पर विश्वास तब होता है. जब वह इसे देख लेते हैं. है. आज हम आपको उन्हीं लोगों के अनुभव को जान कर ये बताने वाले हैं कि कैसे पता करें कि आपके आसपास कोई बुरी शक्ति घूम रही है या उन्होंने जिस समय ऐसी चीजों को महसूस किया या देखा हो. तो वहां के वातावरण में उन्होंने क्या-क्या बदलाव देखा है.
इसमें सबसे पहला हैं अंदर से खिंचाव होना. आपको अचानक से किसी जगह और कहीं जाने का बहुत ज्यादा मन होगा. आपको अचानक से ऐसा लगने लगेगा कि कुछ है जो आपको अपनी ओर खींच रहा है.
दूसरा संकेत यह है कि आपको अचानक से ही ठंड महसूस होने लगेगा. अगर आपको भी एकदम से गर्मी के बीच कमरे के एक हिस्से में काफी ज्यादा ठंड महसूस होने लगे. तो इसे नजरअंदाज न करें.
तीसरा है बार-बार किसी एक ही चीज का सपना आते रहना. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय हमारा मन बहुत ज्यादा सक्रिय रूप से काम करने लगता है. लोगों का कहना हैं कि ऐसा तब होता जब हमारे आसापास मौजूद आत्मा हम से बात करने या तो हमें दिशा दिखाने की कोशिश करती है.
11:11 जैसे नंबर को मनाते हैं शुभ, जान लें सच्चाई
हालांकि, ये आपको थोड़ा अजीब लगे कि ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता है असल जिंदगी में नहीं, लेकिन फिर भी आपको जान कर हैरानी होगी कि ये असल दुनिया में भी होता है. दरअसल, ये संकेत हैं बार-बार घड़ी में एक ही एक ही समय का दिखना. हालांकि, असल जिंदगी में लोगों को लगता है कि इन नंबरों का दिखना शुभ है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. सच्चाई इससे बिल्कुल परे है. असल दुनिया में ये एक संकेत हैं कि हमारे आसपास कोई आत्मा मौजूद है और वह आपसे कनेक्ट करने की कोशिश कर रही होती है. इसलिए बार-बार 11:11 या 3:33 जैसे नंबर दिखे तो इन्हें शुभ में न लें.
कई बार लेकिन इंसान किसी चीज को देख लेता है. तो उसका ध्यान बार-बार उसी में जाता है. तो बहुत बार ये आपके दिमाग की वजह से भी सकता है कि आप बार-बार उन चीजों पर देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! दिल्ली सरकार ने की बड़ी घोषणा, ऐसे करें आवेदन
ये सभी बाते रिपोर्ट और विशेषज्ञ के आधार पर है. THETRUTH24 ऐसे किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.
