अभी के समाज में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस जनरेशन में कुछ चीजें अच्छी है तो वहीं, कुछ चीजें खराब भी होती है. इसी कड़ी में एक मामला सामने आ रहा है जो कि इस जनरेशन के ज्यादातर बच्चों के उसी दिशा में जाने की ओर संकेत दे रहा हैं.
दरअसल, एक मामला सामने आया हैं जहां दो नाबालिग लड़कियों ने अपने माता पिता का साथ छोड़ अलग रहने का फैसला लिया है. दोनों बेटियों ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर मैसेज कर कहा कि अब वह इस घर में नहीं रहना चाहती और अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहती है. मामला गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन के खोड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा हैं.
दोनों लड़कियां वन्दना एंक्लेव में रह रही थी. एक बेटी 14 साल की है और दूसरी 16 साल की. दोनों न्यू कोंडली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है. एक आंठवी और दूसरी नौंवी कक्षा में पढ़ाई कर रही है. टीचर का कहना हैं कि दोनों लड़कियां पढ़ने में काफी अच्छी थी. एक साल से लेकिन दोनों के व्यवहार में काफी चेंज आ गया था. उनके व्यवहार में यह बदलाव एक लड़के से दोस्ती करने के बाद में आया था. दोनों ज्यादातर उन्हीं के घर में रहा करती थी. धीरे-धीरे दोनों शराब से लेकर गांजा सभी चीजों का सेवन करने लगी थी. घर में मना करने के बाद वह गाली-गलोज करने लग जाती. सोशल मीडिया पर भी अकसर वह नशा करते हुए फोटो और वीडियो डाला करती थी.
पिता ने बेटियों के मैसेज का रिप्लाई पत्र लिखकर खेड़ा पुलिस को सौंप कर कहा हैं कि अब उनका उनकी बेटियों से कोई भी संबंध नहीं है. वह जहां भी रहे खुश रहे. वहीं, एसीपी इंद्रिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बच्चियों को जल्द से जल्द सुरक्षित लाने की बात की है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिन-दहाड़े घर से चोरी! बच्चों को झूठ बोल घर में घुसे चोर; 2 गैस सिलेंडर लेकर फरार
