आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर एक 8 साल की बच्ची के गायब होने के बाद आटे के कनस्तर से शव मिला है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि जो व्यक्ति बच्ची के लापता होने पर माता पिता के संग में बच्ची को ढूंढने में मदद कर रहा था, उसी के घर में से बच्ची का शव मिला है. मामला सिद्धार्थनगर का है.
24 घंटे से गायब था बच्ची का शव
जानकारी के अनुसार बच्ची मंगलवार के दिन पर अचानक से ही खेलते-खेलते गायब हो गई थी. परिवार ने आसपास के लोगों संग मिलकर बच्ची को हर जगह खोजा, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं लग पाया. बहुत ढूंढने के बाद भी बच्ची के न मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी. इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पता लगा कि बच्ची बाहर अकेले गई थी. इसके बाद पुलिस और सभी लोगों ने मिलकर कॉलोनी के हर घर की छानबीन शुरू कर दी. हालांकि, लगभग 24 घंटे तक बच्ची का कुछ पता नहीं लग पाया.
किराएदार के घर मिला बच्ची का शव
इसी दौरान पुलिस ने उसी मकान में रह रहे किराएदार सुनील के घर में ताला लगा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस का शक सुनील पर गहराया. किराएदार के घर का ताला तुड़वाकर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद में सभी लोग हैरान रह गए. बच्ची का शव आटे के कनस्तर में रखा गया था. साथ ही किसी को शक न हो, इसी कारण से कनस्तर में ऊपर से आटा भर दिया गया था. हालांकि, हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि सुनील पूरे टाइम बच्ची को ढूंढने में मदद कर रहा था. इसके अलावा परिवार संग बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट भी लिखवाने के लिए थाने गया था.
बच्ची को खोजने के लिए किया गया था 10 टीम का गठन
दरअसल, सुनील करीब एक साल से उसी मकान के एक कमरे में किराए पर रहा था. वह वहां एक फैक्ट्री में काम करता था. आरोपी फिलहाल पुलिस के चंगुल से फरार है. परिवार ने बच्ची के संग ऐसा करने वाले के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने पुलिस पर देरी से काम करने के आरोप लगाए है. हालांकि, पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बच्ची के टुकड़े किए जाने वाली खबरों को भ्रामक बताया है. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना हैं कि बच्ची के गुमशुदा होने की बात के बाद में 10 टीमों का गठन किया था. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है.
ये भी पढ़ें: बाइक वालों को 200 रुपए तक ही मिलेगा पेट्रोल, कार वालों को 2 हजार तक की सीमा; जालना प्रशासन का बड़ा कदम
