उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, उल्दन थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. मामला निमौनी गांव का है. मंगलवार के दिन बच्ची का शव गांव के कुएं में मिला था, जिसके कारण पूरे इलाके में तहलका मच गया.
जानकारी के अनुसार निमौरमी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा 2 अप्रैल से लापता थी. परिवार वालों की काफी खोजबीन करने के बाद में भी लड़की का पता नहीं लग पाया, जिसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट को दर्ज करवाया.
5 दिन बाद मंगलवार के दिन सुबह 10:30 बजे के करीब में कुछ ग्रामीण खेत से होकर गुजर रहे थे. इसी बीच उन्होंने झाड़ियों में एक शव को देखा. पूछताछ करने के बाद में पता लगा कि यह वहीं शव है जो 5 दिन से लापता था. हालांकि, ग्रामीण लोगों ने बताया कि छात्रा का शव काफी बेरहमी से कुएं में फेंका हुआ था. शरीर के नीचे वाले हिस्से पर कपड़ा नहीं था. वहीं, उसके मुंह पर पट्टी को बांधा हुआ था.
छात्रा के परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं कि पहले दुष्कर्मियों ने उसका रेप किया और उसके बाद में उसकी आंखें फोड़ दी थी. बाद में उसका गला घोंटकर जान से मारकर उसको कुएं में फेंक दिया गया.
पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद में सिटी SP प्रीति सिंह, थाना प्रभारी जेपी यादव और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी जेपी यादव ने शव का मुंह बंधा होने की बात से इनकार कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि पता लग पाए कि शव के साथ में दुष्कर्म किया गया हैं कि नहीं.
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों के गिरफ्तार होने की मांग की है. बताया जा रहा हैं कि गांव का यह कुआं काफी समय में अनुपयोगी पड़ा हुआ था. इसी का फायदा उठाया गया है.
ये भी पढ़ें: मातम में बदला शादी का जश्न! डीजे पर डांस करते हुए गिरा युवक; कुछ ही पलों में थम गई सांसें
