उत्तराखंड के कोटद्वार में विवादों से मशहूर हुए मोहम्मद दीपक बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि विवाद और धमकियों से बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि जिम चलाना मुश्किल हो रहा है.

आर्थिक संकट में मोहम्मद दीपक
उत्तराखंड के कोटद्वार में कुछ समय पहले एक विवाद हुआ था. कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आने के बाद एक नाम विवादों से घिर गया, और वो नाम था मोहम्मद दीपक. आपको बता दें कि अब मोहम्मद दीपक नाम से मशहूर जिम संचालक दीपक कुमार काफी बड़े आर्थिक संकट से जूझते दिखाई दे रहे हैं. दीपक का दावा किया है कि लगातार मिलने वाली धमकियों और विवादों के कारण उनका बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
4 महीनों ने नहीं दिया किराया
आपको बता दें कि 42 साल के दीपक कुमार हल्क नाम से कोटद्वार में जिम का संचालन करते हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनका कारोबार काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसके कारण अब उन्हें जिम बेचकर शहर छोड़ने के बारे में सोचना पड़ रहा है. उन्होंने बताया है कि पिछले 4 महीनों से उन्होंने जिम का किराया नहीं दिया है, जिसके कारण मकान मालिक ने उन्हें लास्ट वार्निंग दी है.
जनवरी से चर्चा में आए मोहम्मद दीपक
दीपक के मुताबिक मौजूदा हालातों में जिम को चलाना काफी मुश्किल हो गया है. आपको बता दें कि दीपक कुमार जनवरी महीने में चर्चा में आए थे, इस दौरान वे एक मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद के समर्थन में खड़े हुए थे. जिसके बाद यह मामला देखते ही देखते चर्चा में आ गया था. जिसके बाद 31 जनवरी को मामला काफी बढ़ गया और लोग दीपक की जिम के बाहर इकट्ठा हो गए. इस मामले में पुलिस ने 3अलग-अलग FIR भी दर्ज की थीं.
जिम में सिर्फ 60-65 सदस्य
अब दीपक का कहना है कि उनकी जिम में अब फिलहाल सिर्फ 60 से 65 सदस्य ही रह गए हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे जिम का खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिम का प्रति महीने का किराया 40 हजार रुपए है. उनका कहना है कि गर्मी और विवादों के कारण नए सदस्य भी उनकी जिम से साथ जुड़ने से दूरी बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें जिम बेचकर शहर छोड़ने के बारे में सोचना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- पद्म भूषण क्या है? किसे मिलता है देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, जानिए पूरी प्रक्रिया और सुविधाएं
