UP Rain Alert: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लोगों को खुश करने वाला अलर्ट जारी किया है. यूपी में भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) लखनऊ ने अलर्ट किया है. मौसम विभाग के अनुसर 29-30 मई को पूरे क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे ना केवल दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी बल्कि भीषण गर्मी एवं लू पर ब्रेक लगने की उम्मीद है.
आज कैसा है यूपी का मौसम
26 मई को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा,कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं के भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 26 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
लखनऊ में तेज आंधी के बाद बारिश
लखनऊ में देर रात आई आंधी और हल्की बौछार ने गर्मी से थोड़ी राहत दी लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. नतीजतन कई इलाकों में पेड़ की डालियां टूट गईं. रात सवा 11 बजे के करीब अचानक आंधी शुरू हो गई. पिछले कई दिनों से चल रहा तपिश का सिलसिला आंधी और हल्की बारिश से देर रात टूटा.
इन जिलों में आंधी तूफान
आजमगढ़,अयोध्या, मऊ, अंबेडकरनगर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में बिजली चमकने और बारिश की संभावना है. साथ ही मध्यम आंधी-तूफान (40-60 किमी/घंटा) के आसार हैं. बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरे की संभावना है. वहीं इन जिलों में आंधी-तूफान (60-80 किमी/घंटा, झोंके 90 किमी/घंटा तक) के आसार हैं. गाजियाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़,बुलंदशहर, संभल, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा)चल सकती है.
यह भी पढ़ें- ‘जिम में सदस्य नहीं…’, आर्थिक संकट से जूझ रहे मोहम्मद दीपक; बोले- संचालन करना मुश्किल
