मुंबई से एक खौफनाक घटना सामने आई है. मुंबई लोकल में मामूली बहस को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक चलती हुई ट्रेन के दरवाजे पर एक हमलावार ने एक प्रोफेसर से पेट में चाकू घोंप दिया.
मुंबई लोकल में प्रोफेसर की हत्या
महाराष्ट्र के मुंबई शहर से कई तरह की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इसी शहर से एक खौफनाक खबर सामने आई है. मुंबई लोकल में एक 33 साल के प्रोफेसर की हत्या की घटना सामने आई है. मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर एक मामूली बहस ने खूनी अंजाम ले लिया. बताया जा रहा है कि चलती हुई ट्रेन के दरवाजे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने 33 साल के एक प्रोफेसर के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में प्रोफेसर की मौत हो गई.
घर लौटते समय हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार सिंह नाम के प्रोफेसर एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाते थे. वह शनिवार को शाम में घर वापस लौट रहे थे, लेकिन सफर के दौरान उनकी किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई. जिसके बाद आरोपी ने प्रोफेसर को देख लेने की धमकी भी दी. जिसके बाद जब ट्रेन मलाड स्टेशन पर पहुंच रही थी, तो आलोक उतरने के लिए दरवाजे पर आए, तो आरोपी ने तुरंत ही प्रोफेसर के पेट में चाकू घोंप दिया.
इलाज के दौरान हुई मौत
प्रोफेसर के पेट में चाकू लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जब तक किसी को कुछ समझ आ पाया, उतनी देर में आरोपी चलती हुई ट्रेन से नीचे कूद गया और फरार हो गया. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद GRP के जवानों ने घायल प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.
2 साल पहले हुई थी शादी
प्रोफेसर आलोक की शादी 2 साल पहले हुई थी और वह उत्तर प्रदेश के निवासी थे. इस घटना के बाद में बोरीवली GRP ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 यानी हत्या के मामले में FIR दर्ज की है. रेलवे पुलिस इस घटना में हत्यारे व्यक्ति की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि प्रोफेसर आलोक के चाकू घोंपने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से नीचे कूदकर भाग गया था.
यह भी पढ़ें- गुजरात में भीषण सड़क हादसा, राजस्थान के 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
