मुंबई में मिडिल ईस्ट की जंग का असर साफ दिखाई दे रहा है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को पूरी तरह से रोक दिया गया है. वहीं अब सिलेंडर की रिफिल बुक करने के बाद 8 दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है.
मुंबई में गैस की किल्लत
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का असर सीधे तौर पर भारत में दिखना शुरू हो गया है. भारत के की शहरों में गैस की किल्लत हो गई है. मुंबई में LPG कुकिंग गैस को लेकर काफी परेशानी हो रही है. यहां रिफिल बुक करने के बाद भी लोगों को 2 से 8 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट और होटलों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोक दिया गया है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
मुंबई में मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण LPG गैस की कमी हो गई है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीलर्स का कहना है कि होटलों और रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को पूरी तरह से रोक दिया गया है. जिसके चलते अब शहर में खाने-पीने में मुश्किलें आने की उम्मीदें हैं.
25 दिनों बाद बुक कर सकेंगे रिफिल
मुंबई में सोमवार से ही बुकिंग में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब घरेलू ग्राहक एक सिलेंडर के मिलने के बाद में 25 दिनों बाद ही नई रिफिल बुक कर सकेंगे. यानी कि अब पहले जैसा नहीं रह गया है, जब आप एक सिलेंडर मिलने के 2 दिनों बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे. मुंबई में होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए सप्लाई को पूरा तरह से बंद कर दिया गया है.
बढ़ सकती है ब्लैक मार्केटिंग
LPG डीलर्स का कहना है कि होटल और दूसरे कमर्शियल जगहों को अब ब्लैक मार्केट के द्वारा घरेलू सिलेंडरों को खरीदने के लिए मजबूत होना पड़ सकता है. एक डीलर ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि भले सरकार होटल के मालिकों से ज्यादा कीमत ले ले, मगर सिलेंडर की सप्लाई को न रोके, क्योंकि अगर सिलेंडर की सप्लाई रुकती है, तो ब्लैक मार्केटिंग काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.
