Jim Corbett Park: जिम कॉर्बेट पार्क से लगातार आ रही खबरों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब जिम कार्बेट पार्क में रिल्स और वीडियो ट्यूरिस्ट नहीं बना पाएंगे.
Nainital Corbett Park: नैनीताल जिले के ही रामनगर (कॉर्बेट पार्क) में ‘डिजिटल ब्रेक’ शुरू हो गया है. सफारी के दौरान अब पर्यटकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. ट्यूरिस्ट अपने साथ केवल DSLR कैमरा ही ले जा सकेंगे. कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने सभी जोन में इस आदेश को लागू कर दिया, जिसके तहत मोबाइल फोन कोर जोन में नहीं ले जा सकेंगे. हालांकि डीएसआर कैमरे पर्यटक ले जा सकेंगे पर उसके लिए शुल्क जमा करना होगा.
सफारी में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित
कार्बेट पार्क में आज से सफारी में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित हो गया है. अब पर्यटक, चालक और गाइड जंगल में जिप्सी सफारी के दौरान मोबाइल से वन्य जीवों व नैसर्गिक सौंदर्य की फ़ोटो नहीं ले सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने सभी नेशनल पार्क में सफारी में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किया था. इसके अनुपालन में कार्बेट ने गुरुवार सुबह से सफारी में मोबाइल पर रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि जंगल सफारी के दौरान स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिसके पीछे वन्यजीवों की सुरक्षा व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हैं. इस फैसले के जरिए जंगल क्षेत्र में शोर और डिजिटल हस्तक्षेप को कम करने और प्राकृतिक वातावरण बनाने का मकशद भी है.
गेट के पास बने लॉकर में रखें मोबाइल
जो पर्यटक डे सफारी के लिए जाएंगे, उनके मोबाइल को रखने के लिए गेट में लाकर बनाए गए हैं. इन लॉकर्स में गाइड अपना, जिप्सी ड्राइवर और पर्यटकों के मोबाइल रख जाएंगे और साथ में अपने साथ चाभी ले जाएंगे. जंगल से बाहर आने के बाद लॉकर से अपना मोबाइल ले जाएंगे. पर्यटक वन विश्राम गृह में मोबाइल का उपयोग करेंगे. जबकि सफारी में जाने पर मोबाइल वन विश्राम गृह में ही रखकर जाएंगे. पर्यटक सफारी में केवल कैमरा अपने साथ ले जा सकते हैं.
