Changes from 1st April 2026: 1 अप्रैल 2026 से उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं.ये बदलाव यूपी वालों के दैनिक जीवन और वित्तीय लेनदेन को प्रभावित करेंगे. आइए जानते हैं क्या जरुरी बदलाव हो सकते हैं जो आम लोगों से जुड़े हुए हैं.आपको यहां पर कुछ प्रमुख बदलावों की सूची दी गई है.
1-अंडों पर एक्सपायरी डेट
यूपी सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम लागू किया है. अब राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी ‘लेइंग डेट’ (उत्पादन ) और ‘एक्सपायरी डेट’ छपी होनी जरूरी होगी.
2- यूपी में टोल टैक्स में बढ़ोतरी
यूपी के कुछ प्रमुख नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो जाएगा क्योंकि टोल दरों में वृद्धि की गई है. FASTag के नियम: FASTag के सालाना पास के शुल्क में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है
3- गैस की कीमतों में बदलाव
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण 1 अप्रैल से LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार के नए वितरण आदेश (2026) के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ के निवासियों को गैस पाइपलाइन पर स्विच करना अनिवार्य हो सकता है. घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP-आधारित सत्यापन अब अनिवार्य हो गया है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए ई-KYC पूरा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर सब्सिडी का लाभ रुक सकता है.
4–शैक्षिक सत्र
1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है. इसके लिए लगभग 60 हजार अनुदेशक रखे जाएंगे.
5-MSP में बदलाव
यूपी कैबिनेट द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है.
संचारी रोग नियंत्रण अभियान
यूपी में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 10 अप्रैल से ‘दस्तक अभियान’ की शुरुआत होगी. इसमें आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
7-आवास योजना
‘मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाभार्थियों के चयन में 18 से 50 वर्ष की निराश्रित विधवा महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से गैस और अन्य वित्तीय नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है, जो सीधे आपकी जेब और दैनिक जीवन पर असर डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सीएम धामी ने सुनी ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-प्रधानमंत्री के विजन से सशक्त होगा उत्तराखंड
