पंजाब में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर राजस्थान के सूरतगढ़ के निवासी परिवार के संग में शादी का पूरा सच छुपा कर ठगी करने का मामला सामने आ रहा है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है.
दरअसल, लड़के को सुनने और बोलने में दिक्कत आती थी. इसी की वजह से उसकी शादी में दिक्कतें होती थी. हालांकि, इसी बात को कमजोरी समझ कर बिचौलिए ने उसकी शादी तय करवाई. लड़की अजीतनगर की निवासी थी.
शादी से पहले लड़की वालों ने लड़के वालों से करीब 1 लाख रुपये की मांग की थी. लड़के वालों ने आर्थिक मदद समझ कर लड़की वालों की मदद कर दी.
पूरा मामला लेकिन तब पेचीदा हुआ जिस दिन लड़का बारात लेकर लड़की वालों के यहां पर पहुंचा. 27 मार्च के दिन पर बारात अजीत नगर में प्रस्थान की. इसके बाद में तहसील में कुछ डॉक्यूमेंट के काम को कराने के लिए जाना था, जिसके बाद में ऐसी बातें सामने आई कि लड़के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
सामने आने वाले सच में पता लगा कि लड़की की पहले ही दो बार शादी हो चुकी है. इसके अलावा उसकी दो बेटियां भी है. जैसे ही मामला खुला लड़की और उसका पूरा परिवार मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. इसके बाद में लड़के वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी औऱ लड़की वाले के एक रिश्तेदार को धर दबोच कर पूरी जानकारी को इकट्ठा किया. आरोपी लड़की वालों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: यूपी में 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे ये 7 बड़े बदलाव, LPG से अंडे की खरीद तक क्या-क्या बदलेगा
