NHAI new job vacancy: वह युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए NHAI ने बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की एक खास बात है. बता दें कि इसमें चुने जानें के लिए आपको किसी भी तरीके का एग्जाम देने की जरूरत नहीं है. इसमें ‘गेट 2025’ के नंबरों के आधार पर भर्ती की जाएगी.
किस पद पर है भर्ती
NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस साल 2026 में डिप्टी मैनेजर(टेक्निकल) के पद के लिए भर्ती को निकाला है. इसमें 40 पदों पर भर्ती की जाएगी. यह केंद्र सरकार में आने वाली एक स्थायी जॉब है. इसमें चुने गए उम्मीदवार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम कर सकेंगे.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
- सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूर होनी चाहिए.
- जो उम्मीदवार फार्म को भर रहे हैं. उनकी आयु 30 होनी चाहिए.
- आरक्षित वर्गो को आयु सीमा में थोड़ी छूट दी गई है.
- वह उम्मीदवार जो फार्म को भर रहे हैं. उनका भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
- GATE 2025 का स्कोर अच्छा होनी चाहिए. साथ ही साथ डॉक्यूमेंट प्रमाणित भी होना चाहिए. किसी भी प्रकार का फर्जी डॉक्यूमेंट नहीं होना चाहिए.
कैसे करें अप्लाई?
- इच्छुक उम्मीदवारों को NHAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
- इनकी अधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in है.
- रिक्वायरमेंट सेक्शन पर जाकर आपको वेक्नशी और करेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको डिप्टी मैनेजर(टैक्नीकल) के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको उसमें पूछी जानें वाले सभी चीजों को भरना है.
- सभी डॉक्यूमेट को भरने के बाद उस फॉर्म का प्रिंट जरूर निकलवा लें.
कितनी हो सकती है सैलरी
वह उम्मीदवार जो इस पद के लिए चुने जाएंगे. इनका सैलरी पैकेज भी निर्धारित कर लिया गया है. भर्ती किए गए उम्मीदवार की सैलरी 56,100 रुपये या 1,77,500 रुपये प्रतिमाह के बीच दी जाएगी. हालांकि, मैरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
किन लोगों के लिए यह अच्छा अवसर
यह मौका उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है. साथ ही गेट स्कोर की प्रमाणित डॉक्यूमेंट मौजूद हो. यह छात्रों के लिए काफी अच्छा मौका है. इससे उनके करियर में काफी ग्रोथ आएगी. यह सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के सपनों में उड़ान देने के गोल्डन मौका है. अगर आपको इस फार्म को भरना हैं. तो आप आसानी से ऊपर दी गई जानकारियों की मदद से इन्हें भर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: MP Board ने किए एडमिट कार्ड जारी, दिए सख्त निर्देश, ऐसे कर सकते हैं डॉउनलोड
