विदेश जाने की चाह सभी में होती है, कई बार लोग घर की हालत सुधारने के लिए मजबूरी में जाते हैं. तो कई बार लोग घूमने के लिए जाते हैं. हालांकि, आज हम आपको सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो को दिखाने जाने रहे हैं, जिससे की आपकी आंखे पल भर में नम हो जाने वाली है.
दरअसल, कई बार जब घर के लोग विदेश जाते हैं, अंदाजा भी नहीं होता है कि वह वापस आ भी पाएंगे या नहीं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में एक व्यक्ति 10 साल बाद घर लौट रहा है. वह किसी को भी अपने आने की सूचना नहीं देता है. घर में पता न लग पाने के कारण जब वह घर के लोगों से मिलता है. तो वह फूले नहीं समाते हैं. बहन से लेकर मां सभी अपने परिवार के लोगों का वापस आने का इंतजार ही करते रहते हैं.
ऐसे में यह वीडियो राहत देने वाला है. बता दें कि यह वीडियो amnanaqviii_ सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है.
वीडियो में दिखता है कि वह अपने भाई को देख कैसें वह फूले नहीं समाती है. किसी को भी नहीं पता था कि घर में कई आने वाला है.
साथ ही जब बीवी अपने पति को देखती है, तो उसे कुछ समझ नहीं आता है. वह इमोश्नल होकर अपने पति को देखती रहती है. वह जी भर के पति को लग लगती है. उसे देखते है औऱ फिर रोने लगती है. सोशल मीडिया पर यह मंजर काफी धूम मचा रहा है.
