ओडिशा के कटक से एक दुखद घटना सामने आ रही है. यहां सोमवार की सुबह में अस्पताल में भयावह आग लग गई है. आग के कारण ICU में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या अभी पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं है. हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
10 मरीजों की मौत
कई रिपोर्ट के अनुसार ICU में लगी आग के कारण 10 मरीजों की मौत हो गई है. साथ ही 5 मरीजों के बुरी तरह से झुलस जाने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात 2.30 से 3 बीच में घटित हुई है. शुरुआती जांच के अनुसार संभावना जताई जी रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है.
बताया जा रहा हैं कि फायर बिग्रेड भी मौके पर समय रहते पहुंच गई थी. दुखद, यह हुआ कि ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रह रहे मरीजों का दम घुट गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया दौरा
ओडिशा CMO ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में हुई घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए है. उन्होंने अधिकारियों का सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि घटना से प्रभावित मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर भेजा जाए और उनके इलाज में किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
घटना में मृत मरीजों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है. साथ ही सभी लोगों के लिए उच्च मेडिकल हेल्थ चेकअप के निर्देंश दिए है.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले प्रशासन में भूचाल! चुनाव से दूर रहेंगे ममता के खास अधिकारी, शुरू हो गए ताबड़तोड़ तबादले
