12 मई के दिन दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर महिला के संग में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. एक बार फिर से प्राइवेट बस में महिला के साथ में दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है. राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए. इससे पहले निर्भया केस में भी पीड़िता के साथ चलती बस में गैंगरेप को अंजाम दिया गया था.
पूरे समाज के लिए कलंक- अरविंद केजरीवाल
इसी बीच एक अरविंद केजरीवाल ने भी महिला के साथ में हुए दुष्कर्म पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आवाज उठाया है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर कहा कि हमने निर्भया कांड ले कुछ नहीं सीखा है. यहां हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली की सड़कों पर बस में होने वाले गैंगरेप का मामला निर्भया केस में भी सामने आया था. ऐसे में जहां एक तरफ दिल्ली में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए. तो दूसरी तरफ एक और महिला किसी व्यक्ति की हैवानियत का शिकार हो गई है.
महिला को समय पूछने के बहाने बस में खींचा
समाज के लिए यह एक कलंक है. देर रात काम कर वापस लौट रही महिला को समय पूछने के बहाने बस में खींचा गया था. उसके बाद उसके साथ 2 घंटे तक चलती बस में गैंगरेप और मारपीट की गई. अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को पोस्ट कर सोशल मीडिया पर आवाजा उठाया है .
