अमेठी से लेकर पूर्वांचल तक का गणित: जानिए नितिन नवीन की नई कार्यकारिणी में क्यों छाए हैं यूपी के ये नाम
BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो पार्टी में नई राष्ट्रीय टीम के गठन की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है. इस टीम में कौन-कौन शामिल होगा, इसके लेकर नामों पर मंथन लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है.
नितिन नवीन की टीम में यूपी के 10 नेताओं को जगह मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन की नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी के साथ, बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव में इन नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई आई अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.
बीजेपी की नई टीम…
भाजपा की नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, एक संगठन महामंत्री, दो सह संगठन मंत्री के अलावा 14 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष , दो सह कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, दो सह मीडिया हो सकते हैं. बीएल संतोष नई टीम में भी संगठन मंत्री की भूमिका में रहेंगे जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह सहसंगठन मंत्री रीपीट होंगे. राज्यों के प्रभारियों में भी बड़ा बदलाव संभव है . उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में बीडी शर्मा को नियुक्त किया जा सकता है.
यूपी से कौन-कौन हो सकता
चर्चा है कि नवीन की टीम में यूपी से दो महामंत्री, तीन उपाध्यक्ष समेत दस पदाधिकारी बनाए जाएंगे. उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की बात कही जा रही है. इसके अलावा विनोद सोनकर को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है. अमरपाल मौर्य को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया के नाम की भी चर्चा है हरीश द्विवेदी को जगह मिल सकती है. पंकज सिंह को भी जगह मिल सकती है. विजय बहादुर पाठक को जगह मिल सकती है.
