आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ नेपाल के 3 दिन के दौरे पर हैं. यह दौरा भारत और नेपाल के बीच सैन्य संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान वह नेपाली सेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे.
भारतीय थल सेना प्रमुख (COAS) जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और दोनों सेनाओं के संबंधों को मजबूत करने जैसे विषयों पर जोर रहेगा. जानकारी के मुताबिक दौरे के पहले दिन जनरल काठमांडू के टुंडिखेल में मौजूद आर्मी पैवेलियन में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. आपको बता दें कि वह नेपाली सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे और सैन्य अभियानों से जुड़े मुद्दों पर जानकारी हासिल करेंगे.
18 को करेंगे छात्र अधिकारियो को सम्बोधित
बताया जा रहा है कि इसके बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल एक विशेष समारोह में जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि देंगे. आपको बता दें कि भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच यह एक खास और पुरानी परंपरा है. जिसके बाद 18 अगस्त को सेना प्रमुख शिवपुरी में आर्मी कमांड एंड स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे. वह प्रशिक्षकों और विदेशी छात्र अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे.
19 अगस्त कक पोखरा पहुंचेंगे
आपको बता दें कि 19 अगस्त को जनरल पोखरा में पूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे. इस दौरान वह वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे और भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह भारत लौटेंगे.
